नमस्ते,
मैं कोई बड़ा इंफ्लुएंसर नहीं हूँ, ना ही ब्रांड से स्पॉन्सरशिप्स की लाइन लगी है — लेकिन मैंने हजारों रोड ट्रिपर्स की टायर चुनने, सही ट्रैवल गियर समझने, और लंबे सफर में गाड़ी को सही सलामत लाने में मदद की है।
जहाँ बाकी लोग आपको ड्रोन्स और डायलॉग दिखाते हैं, मैं दिखाता हूँ असल भारतीय सड़कों पर क्या सच में काम करता है।
ना कोई ब्रांड की स्क्रिप्ट, ना कोई दिखावा — सिर्फ वो बातें जो आपको ब्रेकडाउन और पछतावे से बचा सकें और आपकी रोड ट्रिप को सफल बना सकें|
ऑटोमोटिव और ट्रेवल चैनल की इस भीड़ में रोड माय लाइफ का प्रयास है की आप तक क्वालिटी कंटेंट पहुंचाए|
रोड माय लाइफ का विज़न है की आप एक मनोरंजक डॉक्यूमेंट्री स्टाइल ट्रेवल व्लॉग लाएं जिसका उद्देश्य आपकी रोड ट्रिप और उस से जुडी हर चीज़ की शंकाओं का समाधान हो|
क्या है "रोड माय लाइफ" का उद्देश्य
Authenticity over glamour - किसी जगह पर पोज़ करना, या दोस्तों की आपसी हँसी ठहाके दिखाना हमारा उद्देश्य नहीं है| हम ड्रोन्स नहीं दिखाते बल्कि आपको सड़क और जगह के वो फुटेज दिखते हैं जिन्हें आप अपनी आँखों से देख्नेगे| बिना कट फ़्लैश, सीधा ज़मीनी एक्शन| जैसा हमने अनुभव किया वही दिखाएंगे|
In-Depth Research - आज ज़्यादातर क्रिएटर्स वह दिखाते हैं जो अच्छा दिखता है, पर किसी जगह को घूमने में कितना समय लगेगा, कितनी सीढिया चढ़नी उतरनी है, वहां पहुँचने का रास्ता कैसा है, पार्किंग सुरक्षित है या नहीं, रोड माय लाइफ इनको भी कवर करता है| |
Dual Expertise - बात बस रोड ट्रिप की नहीं है, हर वो चीज़ जो रोड ट्रिप से जुडी है, हम सब पर बातें करेंगे, चाहे वह गाडी हो, या फ़ास्टटैग, या इन्शुरन्स, या परमिट, या ट्रेवल गियर|
Simple Hindi - और सबसे अच्छी बात यह जानकारी जो आप देखंगे वह एक आसान हिंदी में जिसे पूरे भारत में कोई भी समझ सकता है|
तो बस इंतज़ार किस बात का है, आइये जुड़ जाइये हमसे, हमारे कंटेंट का हर एक फ्रेम आपके जीवन में कुछ न कुछ वैल्यू ही जोड़ेगा|
नया वीडियो, हर दूसरे और चौथे बुधवार यूट्यूब पर. कृपया सब्सक्राइब करें|
अपने पसंदीदा प्लेटफार्म पर भी हमसे जुड़ें|
tags
Road My Life, RoadMyLife Road My Life Hindi, Hindi Travel Channel, Hindi Travel Vlog, Hindi Travel Blog, Who is Road My Life, Best Hindi Travel vlog

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें