नमस्कार दोस्तों,
महराष्ट्र में 1 अप्रैल 2019 के पहले रेजिस्टर्ड गाड़ियों मे HSRP लगाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है| नीचे मैंने स्टेप बाइ स्टेप गाइड दे रखी है की कैसे आप अपनी गाड़ी के लिए HSRP ऑर्डर कर सकते हैं|
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना मत भूलिएगा, क्योंकि अंत में मैंने HSRP के नुकसान भी बताएँ हैं|
आप चाहें तो इसे विडिओ फॉर्मैट में भी देख सकते हैं
HSRP क्या है?
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) प्रणाली वाहनों की सुरक्षा और पहचान के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इसमें लगी गई विशेषताएं जैसे की होलोग्राम, लेजर कोड, और बार कोड इसे छेड़छाड़ से सुरक्षित बनाते हैं। होलोग्राम एक अद्वितीय पहचान अंक के रूप में कार्य करता है, जिसे नकली बनाना बहुत मुश्किल होता है।
यह प्लेट्स केवल सरकारी अधिकृत एजेंटों द्वारा ही जारी की जाती हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो कि कोई भी गैर कानूनी रूप से इन प्लेटों का उपयोग नहीं कर सकता। यह प्रणाली वाहन चोरी को रोकने में भी मदद करती है क्योंकि चोरी की गई वाहन की पहचान आसानी से हो सकती है। यदि किसी को अपने वाहन की नई HSRP प्लेट की आवश्यकता होती है, तो उन्हें संबंधित दस्तावेज़ों के साथ अधिकृत एजेंट के पास जाना होता है। यह प्रणाली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को वाहनों की पहचान और ट्रेसिंग करने में बहुत सहायक सिद्ध होती है।
प्रक्रिया शुरू करने से पहले कृपया सुनिश्चित कर लें
- आपका एक अच्छे इंटरनेट ज़ोन में हैं
- आपके पास गाड़ी की रेजिस्ट्रैशन कॉपी है| आपको आगे अपने इंजन व चासीस नंबर की जरूरत पड़ेगी|
- आपके पास आपका पूरा पता है पिन कोड सहित|
चरणबद्ध प्रक्रिया
https://transport.maharashtra.gov.in/ZoneWiseWebsiteRedirect.html को अपने ब्राउजर में खोलें।
अपना RTO सिलेक्ट करें| यह आपको महाराष्ट्र परिवहन द्वारा संचालित संभाग की अधिकृत HSRP वेन्डोर की साइट पर री डायरेक्ट करेगा| मैंने पुणे को चुना इसलिए मुझे https://www.mhhsrp.com/ पर री डायरेक्ट किया गया| वहीं लातूर के लिए उसने मुझे https://maharashtrahsrp.com/ पर रीडायरेक्ट किया| पर आमूल चूल सबके कार्य करने की प्रणाली एक ही हैं|
Book High Security Registration Plate पर क्लिक करें| जो आपको बुकिंग डिटेल्स पर ले जाएगी
गाड़ी नंबर, इंजन नंबर, चासीस नंबर के अंतिम 5 अंकों, व अपने RTO में रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर की प्रविष्टि करें और कैपचा डालने के बाद "क्लिक हेयर" पर क्लिक करें| अब आप अफिलीऐशन स्क्रीन पर आ जाएंगे
अपना नाम पता मोबाईल नंबर नंबर दर्ज करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें|
आपको मोबाईल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें|
अब आपको एक स्क्रीन दिखेगा जहां आपको दो में से एक विकल्प चुनना है| आप चाहें तो निर्धारित स्थान पर जाकर लगवा सकते हैं या घर पर भी इंस्टॉल करवा सकते हैं| अपनी सुविधा अनुसार एक विकल्प चुनें घर पर लगवाने के चार्ज अलग से हैं, तो इस बात का ध्यान रखिए|
इसके बाद चयन किए हुए विकल्प के अनुसार आप को सेंटर चुनना है या घ का पता देना है फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें|
अपॉइन्ट्मन्ट की तिथि व समय का चुनाव करें व नेक्स्ट पर क्लिक करें|
दी गई जानकारी की पुष्टि करें व कन्फर्म एण्ड प्रोसीड पर क्लिक करें|
पे ऑनलाइन पर क्लिक करें| और पेमेंट करें|
अंतिम स्क्रीन पर आपको रेकीपट मिलेगी, इसका स्क्रीनशॉट लेकर रख लें, यदि समय से HSRP नहीं लागि तो काम से काम आप ट्राफिक पुलिस को बात सकते हैं की आपने बहुत पहले लगवा ली थी|
यदि आपके इस विषय में कोई सुझाव हों तो कृपया मुझे कमेन्ट सेक्शन में आकार अवगत कराएँ, अथवा कान्टैक्ट पेज से भी मुझसे सं[यार्क कर सकते हैं|
HSRP के नुकसान:
लागत: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स की कीमत सामान्य नंबर प्लेट्स से अधिक होती है, जिससे कुछ लोगों के लिए यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ हो सकता है।
उपलब्धता: केवल सरकारी अधिकृत एजेंटों द्वारा जारी किए जाने के कारण, कभी-कभी इन प्लेट्स की उपलब्धता में देरी हो सकती है।
कई प्रयोगकर्ताओं द्वारा HSRP के लंबे समय के प्रयोग के बाद उसके नंबर धुंधले पड़ने की शिकायत भी की गई है, पर इस समस्या से बचने के लिए आप प्रेशर वाश के समय सीधे पनि मत डालनें और जब कीचड़ लगा हो तब उस पर कपड़ा न घिसें| आप PPF भी लगवा सकते हैं को लगभग 500 रु में लगेगी|
इस प्रणाली के फायदे और नुकसान दोनों हैं, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य वाहनों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं को रोकना है।
जानकारी पसंद आई हो तो अपने मित्रों के साथ शेयर करना मत भूलिए, उनको भी तो HSRP लगवानी होगी|
You can also follow me on
YouTube - https://www.youtube.com/@roadmylife
Facebook - https://www.facebook.com/roadmylife
Instagram - https://www.instagram.com/road.mylife
Tags:
How to book HSRP in Maharashtra
How to book HSRP in Nagpur
How to book HSRP in Aurangabad
How to book HSRP in Kolhapur
How to book HSRP in Nasik
HSRP booking online Pune
HSRP booking online Maharashtra
HSRP booking online Nagpur
HSRP booking online Aurangabad
HSRP booking online Kolhapur
HSRP booking online Pune














टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें