फ्लडेड रोड पर कार कैसे चलाएं | ICE और EV ड्राइविंग गाइड यदि आप नियमित रूप से कार चलाते हैं, तो आपने कभी न कभी पानी भरी सड़कों का सामना जरूर किया होगा। भारत में ज़्यादातर लोग दूसरों को देखकर पानी में गाड़ी निकालते हैं, पर इससे होने वाले नुक़सान को समझना बहुत ज़रूरी है। यह गाइड आपको बताएगी कि ऐसे हालात में कैसे सुरक्षित ड्राइव करें — चाहे आपकी कार पेट्रोल, डीज़ल, या EV हो। 1. आपकी कार में सबसे संवेदनशील हिस्से इंजन: एयर इन्टेक से पानी गया तो इंजन सीज़ हो सकता है। एग्जॉस्ट पाइप: अगर पानी अंदर चला गया और आपने इंजन स्टार्ट किया, तो इंजन को नुक़सान हो सकता है। EV बैटरी: IP67/IP68 रेटिंग होने के बावजूद, लंबे समय तक या तेज बहाव में पानी से ख़राब हो सकती है। इलेक्ट्रिकल्स: जैसे फ्यूज़ बॉक्स, ECU, OBD पोर्ट, अल्टरनेटर — इनमें पानी जाने से गाड़ी बंद हो सकती है या भविष्य में समस्याएँ आ सकती हैं। फ्यूल कैप: पुरानी गाड़ियों में ढीला कैप डीज़ल या पेट्रोल में पानी मिक्स कर सकता है। फ्लोरिंग: अंदर पानी भरने से फंगस, बदबू और रस्टिंग ...
From Road to Reviews, We cover all. Follow us on YouTube @RoadMyLife